सिक्किम के मुख्यमंत्री चामलिंग को राष्ट्रपति ने लोक सेवा में प्रथम भैरों सिंह शेखावत लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान से किया सम्मानित

सिक्किम के मुख्यमंत्री चामलिंग को राष्ट्रपति ने लोक सेवा में प्रथम भैरों सिंह शेखावत लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान से किया सम्मानित

जयपुर। सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी द्वारा लोक सेवा में प्रथम भैरों सिंह शेखावत लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति द्वारा दिए गए प्रथम भैरों सिंह शेखावत स्मारक व्याख्यान के दौरान यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

1994 में पहली बार सत्ता में आने वाले चामलिंग, ज्योति बसु को पीछे छोड़कर भारत में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री के रूप में सेवा दर्ज करने वाले हैं। लगभग छह लाख की आबादी वाला सिक्किम जिसे 'फूलों की भूमि' के रूप में जाना जाता है, भारत में पहले पूर्णतया जैविक राज्य के रूप में ख्याति प्राप्त कर रहा है।

Post a Comment

0 Comments

Close Menu