रेड क्रॉस (Red
Cross) एक ऐसी गैर सरकारी अंतर्राष्ट्रीय संगठन है जिसका प्रमुख उद्देश्य रोगियों, युद्ध में घायलों और युद्धकालीन बंदियों की देख-रेख करना है। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक एवं उनकी मदद करता है। रेडक्रॉस की स्थापना 1863 ई. में हुई थी।
इसका मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैण्ड में है।
संस्थापक - स्विट्जरलैण्ड के जीन हेनरी डयूनेन्ट (Jean
Henry Dunent)
हेनरी के जन्म दिन के अवसर पर प्रतिवर्ष 8 मई को विश्व रेड क्रॉस दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इस संस्था की पहचान के लिए सफेद पट्टी पर लाल रंग के क्रास चिह्न को मान्यता दी गई।
जीन हेनरी डयूनेन्ट को अपनी मानव सेवा के लिए वर्ष 1901 में पहला नोबेल पुरस्कार (Nobel
Prize) भी दिया गया था। इसे दोबारा नोबेल शांति पुरस्कार से 1917 में नवाजा गया।
रेड क्रॉस ने प्रथम विश्व युद्ध और द्वितीय विश्व युद्ध में अपनी अहम भूमिका निभाते हुए घायल सैनिकों और नागरिकों की सहायता की थी।
विश्व का पहला ब्लड बैंक रेड क्रास की पहल पर अमेरिका में 1937 में खुला।
भारत में रेड क्रॉस की भूमिका
वर्तमान समय में लगभग 186 देशों में रेड क्रॉस संस्था अपना कार्य कर रही है।
भारत में रेड क्रॉस सोसायटी का गठन वर्ष 1920 में पार्लियामेंट ऐक्ट के तहत हुआ था।
शुरूआत में भारत में रेड क्रॉस समिति के अध्यक्ष भारत के उपराष्ट्रपति होते थे।
वर्ष 1994 में रेडक्रॉस एक्ट में संशोधन किया गया जिसमे पदेन अध्यक्ष महामहिम राष्ट्रपति एवं सचिव केन्द्रीय स्वास्थ मंत्री को बनाया गया।
भारत में प्रथम विश्व युद्ध के दौरान कोई भी ऐसी संस्था नहीं थी जिसके द्वारा युद्ध में हताहत सैनिको तथा सविलियनो को मदद पहुँचायी जा सके ऐसे में वर्ष 1920 में सर क्लावड़ी हिल के द्वारा भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की स्थापना की गयी।
रेड क्रॉस के मूल सिद्धांत:
रेड क्रॉस मूलतः मानवता, समानता पारदर्शिता, स्वतंत्रता, सहायता, एकता एवं दृढ़ता पर कार्य करता है।
रेड क्रॉस की विशेषताएं:-
जागरूकता, स्वास्थ सम्बन्धी जागरूकता, मानवता युवाओं एवं बच्चों के सहयोग के लिए जागरूकता एवं प्रेषित करना न्यायपूर्वक बात करना, रेड क्रॉस का प्रचार -प्रसार करना है।
0 Comments