'बंगाल का आतंक' किसे कहा जाता है?
- भारत में सर्वाधिक व्यापक और सर्वाधिक उपजाऊ मृदा कौन सी है?
जलोढ़ मृदा
- 'बंगाल का आतंक' किसे कहा जाता है?
जलकुम्भी
- बांगर तथा खादर नामक जलोढ़ मृदा में सबसे उपजाऊ कौन-सी मृदा होती है?
खादर
- शुष्क खेती के लिए सर्वाधिक उपयुक्त मृदा कौन-सी होती है?
काली मृदा
- चोपेन किस मृदा को कहा जाता है?
लवणीय व क्षारीय मृदा को
- केन्द्रीय मृदा संरक्षण बोर्ड का गठन कब किया गया था?
1953 ई. में
- भारत में कुल भौगोलिक क्षेत्र का कितना प्रतिशत मानवाकृत अपरदन से प्रभावित है?
57.1 प्रतिशत
- भारतीय वन नीति के अनुसार हिमालय पर्वत, दक्षिणी पठार एवं पहाड़ी क्षेत्रों में कुल भूमि के कितने प्रतिशत भाग पर वन होना चाहिए?
60 प्रतिशत
- भारत में प्राकृतिक वनस्पति पर प्रभाव डालने वाले कारकों में प्रमुख कौन है?
क्रमशः वर्षा एवं तापमान
- सर्वाधिक मृदा अपरदन से प्रभावित राज्य कौन-सा है?
राजस्थान
- भारत में सर्वाधिक सूखा ग्रस्त क्षेत्र किस प्रदेश में पाया जाता है?
राजस्थान में
- सर्वाधिक लवणीय मृदा किस प्रदेश में पायी जाती है?
गुजरात में
- क्षेत्रफल की दृष्टि से देश में सर्वाधिक बंजर भूमि किस प्रदेश में पाया जाता है?
राजस्थान में
- कुल क्षेत्रफल के प्रतिशतता की दृष्टि से किस राज्य में सर्वाधिक बंजर भूमि पायी जाती है?
जम्मू एवं कश्मीर में
- भारत में झूम खेती के अन्तर्गत कितना क्षेत्रफल आता है?
35.14 लाख हेक्टयर
- भारत की बंजर भूमि एटलस 2005 के अनुसार उत्तर प्रदेश के कुल भौगोलिक क्षेत्र का कितना प्रतिशत बंजर भूमि है?
30.1 प्रतिशत (16.98 हजार वर्ग किमी)
- दक्कन पठार के पूर्वी तथा दक्षिणी भाग के कम वर्षा वाले क्षेत्रों में किस प्रकार की मिट्टी का विकास हुआ?
लाल मिट्टी
- वर्षा के साथा चूना एवं सिलिका के निक्षालन तथा लोहे के ऑक्साइड और एल्यूमिनियम के यौगिकों से भरपूर कौन-सी मृदा होती है?
लैटेराइट मृदा
- लैटेराइट मृदा में किस पदार्थ की कमी होती है?
नाइट्रोजन, फॉस्फेट और कैल्शियम की
- मकान हेतु ईंट बनाने के लिए किस मृदा का प्रयोग उपयुक्त होता है?
लैटेराइट का
- जलोढ़ मिट्टी - वह मिट्टी जो जल द्वारा बहाकर दूसरे स्थान पर चली जाती है।
- वातोढ़ मिट्टी - जो मिट्टी वायु द्वारा उड़कर दूसरे स्थान पर पहुंचती है।
- मृदा में जल की मात्रा कितने प्रतिशत होती है?
25 प्रतिशत
- मृत्तिका (क्ले) का कणाकार कितना है?
0.002 मिमी. से कम
- अम्लीय मृदा में किस आयन की अधिकता होती है?
हाइड्रोजन आयन
- पौधों की सर्वोत्तम वृद्धि किस पी.एच. मान पर होती है?
6-7.5
- बंगर मृदा के निर्माण में मृदा के किस प्रकार के कणाकार का विशेष योगदान होता है?
मृत्तिका का
- यू.एस.डी.ए. के वर्गीकरण के अनुसार किस गण संवर्ग की मृदा भारत में सर्वाधिक पायी जाती है?
इंसेप्टीसॉल
- चाय, कहवा, काजू एवं सिनकोना के लिए किस प्रकार की मृदा उपयुक्त होती है?
लैटेराइट मृदा
- मैंग्रोव वनस्पतियां किस मृदा में उगती है?
दलदली मृदा में
- राष्ट्रीय दूर संवेदी एजेंसी द्वारा ‘भारत की बंजर भूमि सम्बन्ध एटलस’ कब तैयार की गई?
2005 में
- भारत की द्वितीय विशालतम मृदा प्रकार कौन है?
लाल मृदाएं
- जलोढ़ मिट्टी में किन तत्वों की प्रचुरता होती है?
पोटैशियम एवं चूना
- प्रायद्वीपीय लाल मिट्टी का विकास किन शैलों पर हुआ है?
आर्कियन ग्रेनाइट नीस
- अत्यधिक निक्षालित मृदाएं कौन सी है?
लैटेराइट मृदा एवं लाल मृदा
- अत्यधिक संकुचन-विमोचन एवं सूखने पर दरार आदि लक्षण किस मृदा में पाए जाते हैं?
काली मृदा में
- सर्वाधिक उपजाऊ मृदा कौन-सी है?
जलोढ़ मिट्टी या दोमट
0 Comments