सात पर्वत शिखरों और सात ज्वालामुखी पर्वतों पर लहराया तिरंगा।
- भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के निवासी व पर्वतारोही सत्यरूप सिद्धांत ने विश्व के सातों महाद्वीपों के सात पर्वत शिखरों और सात ज्वालामुखी पर्वतों को फतह करने वाले विश्व के सबसे युवा पर्वतारोही बन गए हैं, साथ ही वे भारत की ओर से ऐसा करने वाले पहले पर्वतारोही है।
- उन्होंने यह उपलब्धि 16 जनवरी, 2019 को भारतीय मानक समयानुसार सुबह 6 बजकर 28 मिनट पर सातवें ज्वालामुखी पर्वत माउंट सिडले को फतह कर प्राप्त की। यह पर्वत अंटार्कटिका के सबसे ऊंचे पॉइंट पर है जहां का तापमान माइनस 40 डिग्री सेल्सियस है।
- माउंट सिडले की चोटी पर पहुंचकर सत्यरूप ने तिरंगा फहराकर राष्ट्रगीत गाया और केक काटकर अपनी शानदार उपलब्धि का जश्न मनाया। इसकी जानकारी उन्होंने अपने ट्वीटर अकाउंट के जरिये ट्वीट करके दी - ‘माउंट सिडले पर भारतीय ध्वज फहरा दिया है। ये बेहद गर्व वाला पल है।’
- उन्होंने ये मिशन 35 साल 262 (35 वर्ष 9 माह) दिन की उम्र में पूरा किया है। सत्यरूप से पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पर्वतारोही डेनियल बुल के नाम था, जिन्होंने 36 साल 157 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी।
अस्थमा को दी मात
- बचपन में सत्यरूप अस्थमा के कारण इनहेलर के बिना 100 मीटर भी चलने में भी हांफ जाते थे लेकिन उनके मन में कभी भी इसे अपनी कमजोरी नहीं माना और उस पर पार पाने का जुनून सवार था। सत्यरूप ने खुद को पर्वतारोहण के लिए पूरी तरह से तैयार करने के लिए सात साल तक कड़ी ट्रेनिंग की थी।
- सत्यरूप पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। वे अभी बेंगलुरू में रह रहे हैं।
- सत्यरूप अपने साथ मिशन पर इनरीच नाम का सैटेलाइट कम्युनिकेशन लेकर गए थे। इसी कम्युनिकेशन सैटेलाइट में मौसम संबंधी सभी डेटा इकट्ठा होते गए।
ऐसे की फतह ज्वालामुखी पर्वत -
- किलिमंजारो (अफ्रीका) 29 जून, 2012 और 30 जुलाई, 2013
- माउंट एल्ब्रुस (यूरोप) 27 जून, 2013
- अकांकागुआ 13 जनवरी, 2014 को
- माउंट डेनाली (अलास्का) 23 जून, 2014
- कोजीअस्को 12 जून, 2015
- एवरेस्ट 21 मई, 2016
- विन्सन मैसिफ 15 दिसम्बर, 2017
सत्यरूप द्वारा फतह की गई चोटियां
- अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो, रूस में यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस, अर्जेन्टीना में स्थित दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची एकांकागुआ, नेपाल की बसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट, ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट कोजीअस्को और अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट विन्सन मैसिफ आदि शामिल है।
0 Comments