नोबेल पुरस्कार 2023

नोबेल पुरस्कार 2023


नोबेल पुरस्कार 2023

Nobel prize 🏆 2023

चिकित्सा के क्षेत्र में

  • कैटलिन कारिको और डू वीसमैन को

खोज
  • उन्हें यह पुरस्कार न्यूक्लियोसाइड ( m-RNA) पर आधारित तकनीक की खोज के लिए दिया गया। इस खोज से कोरोना वायरस के खिलाफ प्रभावी टीकों के विकास में मदद मिली।

पुरस्कार राशि
  • 8 करोड़ रुपये

भौतिक शास्त्र

  • प्रकाश के सबसे छोटे क्षणों को कैप्चर करने के प्रयोग के लिए पियर अगस्तिनी, फ्रेरेंक क्राउज और ऐन लहुलिए को भौतिक शास्त्र का नोबले पुरस्कार दिया जाएगा।
  • इन्होंने प्रयोगों के माध्यम से दिखाया कि कैसे प्रकाश की बेहद सूक्ष्म तरंगे संरचित की जा सकती है। इनका इस्तेमाल इलेक्ट्रॉन के ऊर्जा परिवर्तन की तीव्र प्रक्रिया को मापने के लिए किया जा सकता है।
  • रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने पुस्कारों की घोषणा की।
  • पियर अगस्तिनी लाइट पल्स की एक सीरीज का उत्पादन और जांच करने में सफल रहे।
  • फ्रेरेंक क्राउज ने सिंगल लाइट पल्स को अलग करना संभव बना दिया।
  • ऐन लहुलिए ने अध्ययन के दौरान पाया कि नोबेल गैस के माध्यम से अवरक्त लेजर प्रकाश प्रसारित किया जाए तो प्रकाश के कई स्तर उत्पन्न होते हैं। वह भौतिकी में नोबेल जीतने वाली 5वीं महिला है।
"for experimental methods that generate attosecond pulses of light for the study of electron dynamics in matter"

लगातार तीसरे साल 3 संयुक्त विजेता

  • भौतिक शास्त्र का नोबेल पुरस्कार 2022 (फ्रांस के एलेन अस्पेक्ट, अमरीका के जॉन एफ. क्लाउसर और ऑस्ट्रिया के एंटन जिलिंगर) और 2021 में 3-3 वैज्ञानिकों ने संयुक्त रूप से जीता था।

रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार

  • रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने मौंगी जी. बावेंडी, लुईस ई. ब्रूस और एलेक्सी आई. एकिमोव को 'क्वांटम डॉट्स की खोज और संश्लेषण के लिए' प्रदान किया गया है।

शांति का नोबेल पुरस्कार

  • ईरान में महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाली मानवाधिकार कार्यकता नर्गिस मोहम्मदी (51) को वर्ष 2023 का नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 
  • उन्होंने ईरान में मानवाधिकारों को बढ़ावा देने के साथ सभी के लिए आजादी का समर्थन किया।
  • उन्हें 13 बार गिरफ्तार किया गया, 154 कोड़े मारे और पांच बार दोषी ठहराया गया। इस समय भी वह जेल में 31 साल की सजा काट रही है।

साहित्य का नोबेल पुरस्कार

  • नॉर्वे के 64 वर्षीय लेखक जॉन फॉसे को दिया गया है, वह अपने अभिनव नाटकों और गद्य में अनकही भावनाओं को आवाज देने के लिए जाने जाते हैं। 
  • उनके उपन्यासों की विशेष शैली 'फॉसे मिनिमलिज्म' के तौर पर मशहूर है। 
  • उनके दूसरे उपन्यास 'स्टेंग्ड गिटार' (1985) में एक युवा मां और उसक बच्चे की दिनचर्या का मार्मिक चित्रण है। 
  • पिछले साल साहित्य का नोबेल फ्रांस की लेखिका एनी एनॉक्स को दिया गया था।

अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार 2023

  • श्रम बाजार में महिलाओं के योगदान पर व्यापाक अध्ययन के लिए अमरीका की क्लाउडिया गोल्डिन को वर्ष 2023 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार से नवाजा जाएगा।
  • रॉयल स्वीडिश एकेडमी ने 9 अक्टूबर को यह ऐलाना करते हुए कहा कि गोल्डिन ने श्रम बाजार में महिलाओं की सक्रियता के नतीजों के बारे में हमारी समझ को विकसित किया। उन्होंने अपने शोध में महिलाओं की कमाई और श्रम बाजार के परिणामों का पहला व्यापाक ब्योरा प्रदान किया। उनके शोध से नए पैटर्न के परिवर्तन के कारणों की पहचान होती है और जेंडर गैप के बारे में भी जानकारी मिलती है। 
  • हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र की प्रोफेसर गोल्डिन के अध्ययन का दायरा महिला श्रम, कमाई के मामले में लैंगिक भेद, आर्थिक विषमता, तकनीकी बदलाव, शिक्षा और आव्रजन तक फैला है। 
  • गोल्डिन को दुनिया की 10 सबसे प्रभावशाली अर्थशास्त्रियों में गिना जाता है। उन्हें जेंडर इकोनॉमिक्स को मुख्यधारा में लाने का श्रेय दिया जाता है। उन्होंने शोध में पाया कि गर्भनिरोधक गोलियों की उपलब्धता बढ़ने और तलाक के मामलों में बढ़ोतरी से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा। महिलाओं को नई पहचान बनाने की प्रेरणा मिली।
  • गोल्डिन वर्ष 1989 से 2017 तक अमरीका के नेशनल ब्यूरो ऑफ इकोनॉमिक रिसर्च (एनबीईआर) में अमरीकी अर्थव्यवस्था कार्यक्रम की निदेशक थीं। 
  • वह एनबीईआर के जेंडर इन द इकोनॉमी ग्रुप की सह-निदेशक भी हैं। श्रम अर्थशास्त्री के रूप में गोल्डिन के ज्यादातर शोध अतीत की पृष्ठभूमि में वर्तमान की व्याख्या करते हैं और चिंता के मुद्दों के उत्पत्ति की पड़ताल करते हैं।

Post a Comment

0 Comments

Close Menu