इसरो के पीएसएलवी-C60 मिशन का मुख्य उद्देश्य क्या है?
- अंतरिक्ष डॉकिंग तकनीक का प्रदर्शन करना। इसरो के PSLV-C 60 मिशन का मुख्य उद्देश्य निम्न पृथ्वी की गोलाकार कक्षा में दो छोटे अंतरिक्ष यानों, SDX 01 (चेसर) व SDX 02 (टारगेट) के इस्तेमाल से अंतरिक्ष डॉकिंग तकनीक का प्रदर्शन करना है।
वेव्ज 2025 शिखर सम्मेलन भारत में कहां आयोजित होगा?
- नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट शिखर सम्मेलन (World Audio Visual Entertainment Summit) का आयोजन 5 से 9 फरवरी तक किया जाएगा।
भारत का पहला समुद्र के ऊपर बना कांच का पुल किस स्थान पर स्थित है?
- देश का पहला समुद्र के ऊपर बना कांच का पुल कन्याकुमारी में स्थित है। 30 दिसंबर, 2024 को इसका उद्घाटन तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने किया।
जेड मोड़ सुरंग का उद्घाटन Z mode Surang
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 जनवरी, 2025 को जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में श्रीनगर-लेह राजमार्ग-1 पर 2700 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित जेड मोड़ सुरंग (सोनमर्ग सुरंग) का उद्घाटन किया।
- 6.4 किलोमीटर लंबी डबल लेन टनल श्रीनगर को सोनमर्ग से जोड़ेगी।
- सुरंग बनने के बाद हर मौसम में कनेक्टिविटी बनी रहेगी।
- समुद्र तल से 5652 फीट की ऊंचाई पर बनी जेड मोड़ सुरंग जोजिला सुरंग परियोजना का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
- यह लद्दाख को सालभर सड़क मार्ग से जोड़ने के साथ देश की रक्षा जरूरतों और क्षेत्रीय विकास में अहम भूमिका निभाएगी।
निम्नलिखित में से कौन लॉर्ड कार्नवालिस के न्याय से संबंधित सुधारों में उसका सलाहकार था?
1. जोनाथन डंकन
2. चार्ल्स ग्रांट
3. जेस ग्रांट
4. सर विलियम जोंस
उत्तर- 4
1. जोनाथन डंकन
2. चार्ल्स ग्रांट
3. जेस ग्रांट
4. सर विलियम जोंस
उत्तर- 4
बंगाल तथा बिहार में स्थायी बंदोबस्त (Permanent Settlement) लागू करने का श्रेय दिया जाता है?
1. लॉर्ड कर्जन को
2. लॉर्ड कार्नवालिस को
3. लॉर्ड रिपन को
4. लॉर्ड वेलेजली को
उत्तर- 2
इनमें से सर्वाधिक दूध देने वाली बकरी की नस्ल है?
1. बरबरी
2. काली बंगाली
3. जमुनापारी
4. सिरोही
उत्तर- 3
आलू में मोजेक रोग का कारक सूक्ष्मजीव है?
1. जीवाणु
2. विषाणु
3. कवक
4. फफूंद
उत्तर- 2